टीचर ने शादी का झांसा देकर किया रेप


अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवती से रेप की वारदात सामने आई है। आरोपी टीचर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के साथ ही उसके मोबाइल से डाटा फॉर्मेट भी करवा दिया। पीड़िता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This