लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागी लुटेरी दुल्हन










शादी के 16 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर भाग गई। उसने मंदिर में धोक लगाने के बाद एफिडेविट पर शादी की थी। मामला सीकर के सदर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में जगदीश प्रसाद (47) निवासी परडोली बड़ी, सीकर ने बताया कि उनके छोटे भाई संजय कुमार की शादी के लड़की ढूंढ रहे थे। 26 जुलाई 2023 को उनका जान-पहचान वाला मनोज कुमार स्वामी अपने साथी श्रवण कुमार सहित तीन महिलाओं पूनम (दुल्हन) माया व पूनम के साथ उनके घर आया। उसने कहा कि अन्य राज्यों से महिलाएं लाकर अविवाहित लड़कों की शादियां करवाते हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

