एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी:


जयपुर समेत प्रदेश के सभी शहरों में 108 और 104 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही। एम्बुलेंस कर्मचारियों ने आज भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। इधर मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने सख्ती अपनाते हुए 108 एम्बुलेंस का संचालन कर रही जीवीके कंपनी के प्रबंधन को चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में जल्द से जल्द सेवाएं सुचारू करने के लिए कहा है। वरना टेंडर शर्तो के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी।


CATEGORIES
Share This