अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार


अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट की विवेक विहार थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो पिस्टल, दो मैगजीन सहित तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी फिरोज खान पुत्र रहीम खान निवासी बनियों का बास काकेलाव पुलिस थाना डांगियावास, रवि भादू पुत्र ओमाराम भादू निवासी भादुओं की ढाणी रशीदा थाना डांगियावास के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है


CATEGORIES
Share This