8 हजार महिलाओं-बच्चियों को सिखाया सेल्फ डिफेंस:


राजस्थान की दो टीचर्स को राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड-2023 के लिए चुना गया है। 5 सितंबर को टीचर्स डे पर दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन्हें सम्मानित करेंगी

ये टीचर्स हैं जोधपुर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, श्याम सदन की प्रिंसिपल डॉ. शीला आसोपा और अलवर के राजगढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खरखड़ा की टीचर आशा सुमन। दोनों देशभर के चुनिंदा 50 टीचर्स में से हैं, जिन्हें ये सम्मान मिलेगा। पुरस्कार में 50 हजार रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल दिया जाएगा


CATEGORIES
Share This