जयपुर में कांग्रेस की बैठक में मारपीट


राजधानी जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर रायशुमारी करने के लिए बुलाई गई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लात-घूंसे तक चले। काफी देर हंगामा और मारपीट चलती रही। यह सब कांग्रेस पर्यवेक्षक अराधना मिश्रा और जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ।


CATEGORIES
Share This