धीरेन्द्र शास्त्री का स्टूडेंटस को मैसेज-असफलता से घबराना मत










बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बारां में दो दिवसीय यात्रा के बाद वापसी के लिए सोमवार शाम को कोटा एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कोटा में कोचिंग स्टूडेंटस सुसाइड पर बात करते हुए कहा कि- बच्चों असफलता, सफलता का नया मार्ग खोलती है। असफलता से कभी भयभीत न होना। हमने भी जीवन में कई असफलताओं का सामना किया है।
तरह-तरह के व्यवधान आते हैं, लोग धमकियां देते है, असफलता का सामना करना पडा लेकिन कभी नही रूके। अपनी राह पर आगे बढ़ते गए और जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नही होगा तब तक चलते रहेंगे। आगे बढ़ना ही हमारा लक्ष्य है। वहीं उन्होंने कर्नाटक के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि यह उनका मूर्खपना है। वह रावण के खानदान के हैं। अगर सनातन का अपमान होगा तो सनातन लोग घरों से बाहर निकल आऐगें।
उन्हें माफी मांगनी चाहिए। सनातन यहां कण कण में है। ऐसे बयान देने वाले को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। वहीं उन्हें धमकी देने के मामले में धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि अगर भगवान ने उसके हाथ से लिखा होगा तो कुछ कह नही सकते लेकिन गिदड भभकी से ड़रते नही है

