मोबाइल चुराते युवक को पकड़ कर पीटा


अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन हॉस्पिटल में चोर गिरोह सक्रिय है। सोमवार को चाइल्ड वार्ड में चार्ज पर लगे मोबाइल को चुराकर भागते हुए पब्लिक ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे हॉस्पिटल चौकी पुलिस के हवाले किया गया। चोर पकड़े जाने की सूचना मिलते ही अन्य पीड़ित लोग भी चौकी पर पहुंचे और अपने मोबाइल की जानकारी लेने लग गए। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This