झाड़ियों में मिला 7 दिन का बच्चा; 3 दोस्तों ने उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया










दौसा जिले के बांदीकुई कस्बे में एक तरफ इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर दिखी तो दूसरी तरफ इंसान के रूप में 3 देवदूत भी सामने आए। यहां गांधी पार्क के गेट के पास सोमवार सुबह 11 बजे एक नवजात झाड़ियों में मिला।
तेज धूप में पड़े बच्चे के मुंह में चींटियां भरी थीं। चींटियां बच्चे की जीभ और होंठ को काट रही थीं। इस बीच तीन दोस्त विक्की प्रजापत (17), संजय मीणा (18) और अजीत बैरवा (17) बांदीकुई स्टेशन की तरफ जा रहे थे। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

