अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार:बज्जू में पुलिस ने की कार्रवाई


बीकानेर के बज्जू पुलिस ने देशी कट्टा लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने पिछले दिनों स्पेशल टीम (डीएसटी) को हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बज्जू पुलिस के साथ मिलकर डीएसटी ने गजाराम (42) पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी तीन जीएमआर को गिरफ्तार किया है।


CATEGORIES
Share This