जयपुर में लोमरोड़ की शानदार पारी, फिर भी हारी सीकर


जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई। रविवार को पहले दिन SMS स्टेडियम में दो मैच का आयोजन किया जा रहा है। पहला मैच सीकर और जोधपुर के बीच खेला गया। इसमें जोधपुर की टीम ने सीकर को 5 विकेट से हराया।

जयपुर में लोमरोड़ की शानदार पारी, फिर भी हारी सीकर:RPL मैच में बनाए 62 रन, जोधपुर के कप्तान राहुल चाहर ने झटके 2 विकेट

राहुल चाहर की कप्तानी वाली जोधपुर टीम ने जयपुर में आयोजित राजस्थान प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई। रविवार को पहले दिन SMS स्टेडियम में दो मैच का आयोजन किया जा रहा है। पहला मैच सीकर और जोधपुर के बीच खेला गया। इसमें जोधपुर की टीम ने सीकर को 5 विकेट से हराया।

जोधपुर सनराइजर्स के कप्तान राहुल चाहर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेखावाटी सोल्जर्स सीकर की टीम के ओपनर बल्लेबाजी पहले ओवर की चौथी गेंद पर खाता खोले बिना (0 रन) संग्राम सिंह के गेंद पर भरत शर्मा को कैच थमा बैठे। इसके बाद अंकित लांबा और रामनिवास गोलाडा ने दूसरे विकेट के लिए 53 गेंद पर 75 रन की साझेदारी की। रामनिवास 29 गेंद में 41 रन बनाकर शुभम शर्मा की गेंद पर भरत शर्मा को कैच थमा बैठे।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए महिपाल लोमरोड़ ने अंकित लांबा के साथ 60 गेंद में 83 रन की साझेदारी की। महिपाल लोमरोड़ ने 34 गेंद में 62 रन की तेज तर्रार पारी खेली। जोधपुर के कप्तान राहुल चाहर ने महिपाल को शुभम शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। सलामी बल्लेबाज अंकित लांबा ने 51 गेंद में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। कार्तिकेय चौधरी खाता नहीं खोल पाए। उनको राहुल चाहर ने शुभम शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। सीकर की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जोधपुर के कप्तान राहुल चाहर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि संग्राम सिंह और शुभम शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।


CATEGORIES
Share This