केकड़ी के युवक को शराब पिलाकर लूटा:मारपीट कर सड़क किनारे फेंका










अजमेर के रोडवेज बस स्टैंड से युवक को ले जाकर शराब पिलाने और मारपीट कर लूट की वारदात का मामला सामने आया है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। आरोपी पीड़ित को सड़क किनारे झाड़ियों में पटक गए और युवक का मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गए थे।
शिव मंदिर गोपालपुरा पुराना आरटीओ आफिस के पास केकड़ी के रहने वाले जय सिंह चौहान पुत्र रमेश सिंह चौहान (35) ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह 31 अगस्त की रात को अजमेर बस स्टैंड पर केकड़ी जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। उसी समय करीब पौने दस बजे एक ऑटो वाले से बातचीत की।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

