हेल्पर को बनाया कंपनी मालिक, करोड़ों का लेनदेन:नौकरी का झांसा देकर लिए डॉक्यूमेन्ट्स; इनकम टैक्स नोटिस मिला तो खुली पोल


फर्नीचर हेल्पर का काम करने वाले व्यक्ति के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपए के लेनदेन का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को मुंबई में नौकरी का झांसा दिया और डॉक्युमेंट्स ले लिए। इसके बाद बहाना बना कर नौकरी का मना कर दिया। पीड़ित को इनकम टैक्स विभाग का नोटिस मिला तो फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ। पीड़ित की रिपोर्ट पर भिनाय थाना पुलिस ने पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This