आज का मानसून अपडेट:अब सितंबर में भी सूखे जैसे हालात; इसी महीने हो सकती है मानसून की विदाई










राजस्थान में अगस्त सूखा निकलने के बाद अब सितंबर में भी यही स्थिति दिख रही है। सितम्बर के पहले सप्ताह बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। दूसरे सप्ताह में भी हल्की बारिश होने की ही उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर यही स्थिति रही तो माह के दूसरे सप्ताह से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों की माने तो बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है। उसका प्रभाव केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के जिलों तक की सीमित रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के एरिया सूखे ही रहेंगे। इसके पीछे कारण वेर्स्टन विंड का प्रभाव माना जा रहा है। पाकिस्तान एरिया से आ रही हवाएं इतनी प्रभावशाली है कि वह बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम को पश्चिमी भारत के राज्यों तक आने से रोक रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

