कैंसर से पीड़ित बीएसएफ के जवान का निधन:










बीएसएफ की 38वीं बटालियन मणिपुर में तैनात भिवाड़ी क्षेत्र के सलारपुर गांव के 52 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल सुमेर सिंह पुत्र संतराम का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया
सुमेर सिंह ने जनवरी 1994 में बीएसएफ ज्वाइन किया था और पिछले 1 साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। जिनका दिल्ली के बीएसएफ अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अभी 1 महीने पहले ही सुमेर सिंह अस्पताल से घर आए थे, लेकिन ज्यादा तबीयत खराब हुई तो उन्हें दोबारा से अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर शुक्रवार देर शाम उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

