क्रिकेट में एक रन का विवाद:रात को बेटियां पहुंची कैबिनेट मंत्री के आवास


अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे राजीव गांधी शहरी-ग्रामीण ओलंपिक खेलों में शनिवार को क्रिकेट व कबड्डी के खेलों में विवाद सामने आया। क्रिकेट खिलाड़ी तो देर शाम कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के आवास पर विरोध जताने पहुंच गई। वहीं दिन में कबड्डी के खिलाड़ियों ने रैफरी पर सवाल उठाए थे। यहां बीजेपी नेता रिंकी वर्मा भी क्रिकेट खिलाड़ियों की बात रखने आ पहुंची।

मालाखेड़ा व आसपास की क्रिकेट खिलाड़ी छात्राओं ने कहा कि आखिरी बॉल पर दो रन चाहिए थे। हमने एक रन पूरा कर लिया। मैच टाई होने की बजाय हमें हरा दिया गया। जो साफ-साफ बेईमानी है। इसके बाद छात्राएं टैंपों में बैठकर कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के मोती डूंगरी आवास पर आ पहुंची। यहां छात्राओं ने अपनी बात रखी। हालांकि उनकी कैबिनेट मंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी।


CATEGORIES
Share This