बाइक के परखच्चे उड़े, 3 की मौत










अलवर के लक्ष्गणगढ़ में कठूमर रोड पर शनिवार देर शाम हुए एक्सीडेंट में इटेड़ा गांव निवासी महिला सहित तीन जनों की मौत हो गई। मृृतकों में मां-बेटे के अलावा भतीजा है। मृतक दोनों इकलौते बेटे थे। शनिवार शाम को भैरूबाबा के मंदिर से लौटते समय लक्ष्मणगढ़ में कठूमर रोड पर तेज रफ्तार से आती कार ने उनकी बाइक को टक्कर दी। बाइक सवार चेतराम 25 साल, महिला श्रीदेवी 30 साल व इशांत 8 साल की मौत हो गई। चेतराम भी महिला श्रीदेवी का भतीजा है। वह भी इकलौता बेटा था। वहीं महिला का 8 साल का बेटा भी इकलौता था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना को जिसने भी जाना सबके दिल पसीज गए
CATEGORIES Bikaner Superfast News

