घर में घुसकर रेप का प्रयास


घर में अकेली नाबालिग के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। गांव के ही आरोपी ने पहले कपडे़ धो रही नाबालिग के ऊपर पानी डालकर भिगो दिया और बाद में बांहों में भरकर रेप के लिए कमरे में ले जाने लगा। धक्का देकर नाबालिग ने अपना बचाव किया और बाहर आकर परिजन को पूरी घटना बताई। मामा ने भिनाय थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


CATEGORIES
Share This