वारदात के बाद भिखारी बनकर डेरों में रहता










पुलिस कमिश्नरेट की सूरसागर थाना पुलिस ने टॉप 10 में शामिल एक फरार नकबजन को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी और हत्या का प्रयास सहित 18 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। आरोपी ठिकाने बदल कर और पहचान छुपा कर वारदातें करता था। इसके चलते पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस ने उसे खानाबदोश लोगों के पास से पकड़ा है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

