चाकू की नोक पर नाबालिग के साथ रेप:


घर में 17 साल की नाबालिग को अकेला देखकर युवक ने चाकू की नोक पर रेप करने का मामला सामने आया है। अश्लील फोटो और वीडियो बनाया। नाबालिग के चिल्लाने पर पड़ोसी महिला ने परिजनों को सूचना दी। युवक बाइक छोड़कर भाग गया। मामला बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके का है। पुलिस ने रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट सहित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, नाबालिग का मेडिकल करवाया दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, युवक की तलाश कर रही है


CATEGORIES
Share This