सुबह अपनी दुकान पहुंचे दुकानदार के उड़ गए होश, टूटा मिला गेट


सुबह अपनी दुकान पहुंचे दुकानदार के होश उड़ गए, जब उसने अपनी दुकान का टूटा गेटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सामान व गल्ले में रखी भी गायब थी। फिर पता चला चोरी हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों का बास की है। जहां तीन अक्टूबर की रात को भुट्टों का बास निवासी शेर खान की दुकान में चोरी हो गयी। इस संबंध में शेर खान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि वह परचून की दुकान करता है। तीन अक्टूबर की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का गेट तोड़कर चोरी कर ली। सुबह वह दुकान पहुंचा तो कि दुकान का गेट टूटा हुआ है। संभाला संभाला तो पाया कि कुछ सामान व गल्ले में रखे 37 हजार रुपए गायब है, जो अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


CATEGORIES
Share This