राजस्थान में गर्मी की वजह है पाकिस्तानी हवाएं


मौसम की ताज़ा अपडेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इस कारण पाकिस्तान की तरफ से सूखी और गर्म हवा आ रही है। इसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिन में तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान के गंगानगर में कल दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 14 साल में दूसरी बार हुआ है, जब तापमान अक्टूबर में 40 से ऊपर दर्ज हुआ। अक्टूबर माह का सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड साल 2017 में बना था, जब गंगानगर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में राजधानी जयपुर समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क एवं साफ रहेगा। बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।


CATEGORIES
Share This