इन क्षेत्र में मिला शव,शिनाख्त के प्रयास जारी










अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना जूनागढ़ किले के पास की है। जहां पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के सेवादार मौके पर पहुंचे और अज्ञात को पीबीएम ले गए। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह शव जूनागढ़ फोर्ट के पास मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। इस दौरान खदिमतगार खादिम सोसायटी के सोएब भाई,हाजी जाकिर,नसीम भाई,मो जुनैद ख़ान,ताहिर हुसैन, अब्दुल सतार, मो जुनैद, रमज़ान, राजकुमार खडग़ावत,आदि के सहयोग से शव को पीबीएम पहुंचाया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

