शहर के इस थाना क्षेत्र में हुई चोरी, रात को घर में घुसे चोर










शहर में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही। चोरी की ताजा प्रकरण शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के बंगलानगर से सामने आया है। जहां 16 और 17 सितंबर की रात को चोर घर में घुसे और नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। इस संबंध में हनुमान मंदिर के पास चौधरी धर्मकांटे के पीछे बंगलानगर निवासी बजरंग सुथार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि उसके घर में रात के समय में चोर घुसे और घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया, जिसकी जांच एसआई राधेश्याम करेंगे।
वहीं, सदर थाना क्षेत्र स्थित पीएनबी बैंक के बाहर लगा एयरकंडीशनर का आउटडोर चोरी हो गया। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस संबंध में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक राजेश कुमार यादव ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि चोरी की घटना 16 सितंबर की है। जहां बैंक के बाहर लगे एसी का आउटडोर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया

