बॉलीवुड :एक और बॉलीवुड अभिनेत्री का घर टूटने की कगार पर, शादी के आठ साल बाद कोर्ट में तलाक की लगाई अर्जी










बॉलीवुड में एक और स्टार अभिनेत्री शादी के आठ साल बाद अपने पति से तलाक लेने जा रही है। रंगीला, भूत, जुदाई जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आई 50 वर्षीय अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर नें अपने बिजनेसमेन पति मोहसिन अख्तर से अलग होने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी है। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी।तलाक के लिए दोनों पक्ष में सहमति नहीं बनी है, उर्मिला की ओर से तलाक की पहल की गई है। उर्मिला नें 2019 में राजनीति में भी एंट्री ली थी, कांग्रेस से चुनाव लड़ने के बाद उर्मिला नें शिवसेना जॉइन कर ली थी। उर्मिला इन दिनों फ़िल्मी पर्दे से दूर है, टीवी पर रियलटी शोज में दिखाई देती है।
मनोज रतन व्यास
CATEGORIES Bikaner Superfast News

