बॉलीवुड :5 दशक के फ़िल्मी करियर में बिग बी पहली बार दिखेंगे एक तमिल फ़िल्म में, साथ में नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत


महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही एक तमिल फ़िल्म “वेट्टियां ” में नजर आएंगे। बिग बी के साथ इस फ़िल्म में पैन इण्डिया सुपरस्टार रजनीकांत नजर आएंगे। रजनीकांत इस फ़िल्म में एक एनकाउंटर ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे, अमिताभ बच्चन इस फ़िल्म में रजनीकांत के सीनियर ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे।
यह फ़िल्म अगले महीने 10 अक्टूबर को तमिल, हिंदी समेत 10 भाषाओं में वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी। “वेट्टियां ” अमिताभ बच्चन के फ़िल्मी करियर की पहली तमिल फ़िल्म होगी। कल चेन्नई में फ़िल्म का म्यूजिक रिलीज किया गया, इस अवसर पर बिग बी चेन्नई नहीं पहुंच पाए, बिग बी नें अपने वीडियो संदेश में रजनीकांत को देश के सभी स्टार्स में सुप्रीम का दर्जा दिया। बच्चन की लास्ट रिलीज फ़िल्म भी साऊथ की थी। फ़िल्म कल्कि में बच्चन नजर आए थे, जिसने दुनिया भर में 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
मनोज रतन व्यास


CATEGORIES
Share This