Bikaner: देर रात जारी हुई तबादला सूची, बीकानेर पुलिस की कमान अब होगी सागर के हाथ वही मोदी के पास होगी शिक्षा विभाग की बागडोर


प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा देर रात आईपीएस एवं आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई इस सूची में 58 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए वहीं 22 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

देर रात जारी हुई सूची में बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम की जगह अब कवेंद्र सिंह सागर को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है वहीं बीकानेर में एक बार फिर बड़ा बदलाव करते हुए शिक्षा निदेशक के तौर पर महेंद्र खडगावत की जगह आशीष मोदी को ही शिक्षा निदेशक बनाया है।


CATEGORIES
Share This