चाइनीज मांझे का कहर:10 घंटे में 250 से ज्यादा लोग जख्मी 78 के गले पर गहरा घाव, 500 से ज्यादा पक्षी भी घायल हुए


चाइनीज मांझे के खिलाफ प्रशासन के अभियान की शुक्रवार को आखातीज के दिन पोल खुल गई। महज 10 घंटे में 250 से ज्यादा घायल पीबीएम, सेटेलाइट और प्राइवेट हॉस्पिटलों में पहुंचे। इनमें ज्यादातर मरीजों की गर्दन में गहरे घाव थे। हैरानी की बात यह है कि पिछले एक महीने से जिला प्रशासन चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चला रहा था।


CATEGORIES
Share This