ऑयल से भरे टैंकर ट्रक में शुक्रवार रात को अचानक से आग लग गई……..










बीकानेर जिले के खाजूवाला में रावला मार्ग पर संजरवाला के पास ऑयल से भरे टैंकर ट्रक में शुक्रवार रात को अचानक से आग लग गई. जानकारी के अनुसार, टैंकर ट्रक में करीब 22 टन सोयाबीन तेल भरा हुआ था.
बताया जा रहा है कि ट्रक केबिन तारों में शॉर्ट सर्किट के चलते यह घटना हुई.
अचानक हुई इस घटना में ट्रक चालक और खलासी सुरक्षित हैं. आगजनी के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने आज बुझाने का प्रयास किया. घटना के तुरंत बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस थाने में सूचना दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची.
सीमावर्ती खाजूवाला क्षेत्र में अग्निशमन गाड़ी नहीं होने के चलते ग्रामीणों ने अनूपगढ़ और बीकानेर में फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद बीकानेर और अनूपगढ़ से दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन कई घंटे के बाद दोनों जगह से दमकल पहुंचने से पहले ही ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था. हैरत की बात तो यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा.
इस दौरान पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के कई प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली और दमकल की पहुंचने से पहले ही ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार, तेल का टैंकर गुजरात से श्रीगंगानगर जा रहा था.

