Bikaner : बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 27 को, पूनिया 31 को आएंगे…….










भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. सबसे पहले इसकी शुरुआत बूथ कार्यकर्ताओं से की गयी. 27 जनवरी को पॉलिटेक्निक कॉलेज बूथ एवं उससे ऊपर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया है.
इसमें लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभाओं से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। चुनाव की दृष्टि से चार लोकसभा क्षेत्रों के क्लस्टर प्रमुख सतीश पूनिया 31 को आएंगे। दरअसल, केंद्रीय स्तर पर पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है. सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूती से खड़े रहने के लिए भी कहा गया। इसी सिलसिले में 27 जनवरी को सांसद एवं कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया है. लोकसभा क्षेत्र में करीब 2200 बूथ हैं.
अगर एक बूथ पर दो एजेंट बैठेंगे तो इस लिहाज से करीब 4400 कार्यकर्ताओं की इस संख्या के अलावा मंडल और जिला स्तर की एक हजार से ज्यादा टीमें होंगी. इसलिए करीब 5 से 6 हजार कार्यकर्ताओं को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है. बीजेपी की खासियत यह है कि उसने सबसे पहले अपनी छोटी इकाई के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना शुरू किया है क्योंकि असली चुनाव तो वही जमीन पर लड़ते हैं. इसके ठीक चार दिन बाद यानी 31 जनवरी को बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर लोकसभा क्लस्टर प्रमुख सतीश पूनिया भी बीकानेर आएंगे. वे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठकें भी करेंगे. सभी जिलों की टीम के अलावा निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे और चुनाव की बारीकियों को समझेंगे. इस बार क्लस्टर हेड की भूमिका अहम मानी जा रही है. कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि 27 तारीख को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है.

