Bikaner :नकली पिस्तौल दिखाकर ज्वैलर से लूट की कोशिश करने वाला युवक गिरफ्तार…..


बीकानेर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर ज्वैलर को लूटने का प्रयास करने वाला अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज के बावजूद पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है

शुक्रवार को दिन में मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी ज्वैलर्स नवर. सोनी अपने घर में बनी दुकान में काम कर रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाश ने उसे नकली पिस्तौल दिखाकर लूटने का प्रयास किया। जब बदमाश की पिस्तौल चूक गई तो उसने चाकू निकाल लिया और हमला करने की कोशिश की. इस दौरान शोर मचाने पर बदमाश अपनी बाइक लेकर वहां से भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, इसके बावजूद पुलिस लूट का प्रयास करने वाले का पता नहीं लगा पाई है. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज होने के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली। ज्वैलर की ओर से नया शहर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गाेगामेड़ी हत्याकांड के तार बीकानेर से जुड़े हैं। हत्यारों तक हथियार पहुंचाने के मामले में बीकानेर का नाम सामने आ रहा है। गोगामेड़ी के हत्याराें काे झेरली के अशाेक मेघवाल ने हथियार पहुंचाएं थे। अशोक का अधिकांश समय बीकानेर में ही बीतता था। यहां उस पर कई मुकदमें भी दर्ज हैं। हत्या के बाद एक आरोपी को अशोक ने ही सात दिन तक अपने घर में पनाह दी थी। वह गैंगस्टर राेहित गाेदारा के इशारे पर पांच साल से उसके गुर्गों तक हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था। यह खुलासा एनआईए की जांच पड़ताल में सामने आया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर बदमाशों ने सुखदेव सिंह गाेगामेड़ी की हत्या के लिए पूरी प्लानिंग बनाई थी। गाेदारा के इशारे पर ही अशाेक ने बदमाशाें काे हरियाणा से हथियार लाकर जयपुर में दिए थे।

उसने ही इस मामले में एक आराेपी उधमसिंह काे झेरली में एक सप्ताह तक पनाह दी थी। अशोक की तलाश में बीकानेर में भी एनआईए ने कई स्थानों पर छापेमारी की थी। यहां से जाने के बाद में वह चंडीगढ़ में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। तब उसे जयपुर लाया गया था। उससे हुई पूछताछ में झेरली के अशाेक का नाम सामने आया। एनआईए टीम ने बुधवार काे अलसुबह दबिश देकर उसे उसके घर से दबोच लिया था। घर की तलाशी ली तो वहां हथियाराें का जखीरा पकड़ा। उस मकान की तलाशी ली जहां एक आराेपी ने फरारी काटी थी।


CATEGORIES
Share This