Bikaner : खुद को पाक जासूस बताने वाला युवक गिरफ्तार…..










बीकानेर पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के जाल में फंसा नरेंद्र हनुमानगढ़ से बीएड कर रहा है और बज्जू में एक ऑटो मोबाइल एजेंसी पर काम करता है। खुफिया एजेंसियों की जांच में पता चला है कि पूनम बाजवा ने पहले नरेंद्र से दोस्ती की।
बाद में उसने उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। उस ग्रुप की एडमिन का नाम सुनीता था. दोनों महिलाओं की फोटो देख कर नरेंद्र उन की खूबसूरती में फंस गया. सुनीता ने ग्रुप का नाम आरआर रॉयल राजस्थान न्यूज रखा और खुद को पत्रकार बताया। उन्होंने नरेंद्र को प्रशासक बनने और अधिक लोगों को जोड़ने के लिए भी कहा। ताकि उसे जानकारी मिल सके. नरेंद्र ने गांव के 21 लोगों को ग्रुप में जोड़ा। इस ग्रुप में न्यूज पोर्टल, न्यूज चैनल पोस्ट और अखबार की कटिंग्स पोस्ट की जाती थीं। फ़ोन नंबर भारतीय था. ग्रुप में खबरों के अलावा कोई गतिविधि नहीं थी, इसलिए किसी को अंदाजा नहीं था कि यह आईएसआई ग्रुप है.
पूनम लगातार उसके संपर्क में थी और सीमा क्षेत्र में सड़कों, पुलों, बीएसएफ चौकियों, टावरों, सेना के वाहनों, प्रतिबंधित स्थानों की तस्वीरें और वीडियो मांग रही थी। इस ग्रुप से जुड़े अन्य सदस्यों से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा था. यह भी सामने आया है कि कुछ लोगों ने ओटीपी शेयर किया है. खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हैं. एडीजी इंटेलीजेंस एस. सेंगाथिर ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दी। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंटों ने सोशल मीडिया के जरिए खाजूवाला बीकानेर के एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर जासूस बना लिया। एक महिला एजेंट ने युवक को जल्द शादी करने का ऑफर भी दिया था. राजस्थान पुलिस की खुफिया टीम ने रविवार को बीकानेर के खाजूवाला स्थित आनंदगढ़ गांव निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
इंटेलिजेंस एडीजी एस सेंगाथिर ने बताया कि युवक बॉर्डर इलाके के नक्शे और सेना की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग भेज रहा था. नरेंद्र कुमार दो साल से सोशल मीडिया के जरिए महिला एजेंटों के संपर्क में था। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पूनम बाजवा और सुनीता के नाम से संचालित अकाउंट के संपर्क में था। पूनम ने खुद को बठिंडा निवासी बीएसएफ में डाटा एंट्री ऑपरेटर बताया, जबकि सुनीता ने खुद को पत्रकार बताया। एडीजी ने बताया कि दोनों महिला एजेंटों के नंबर भारतीय मोबाइल से होने के कारण युवक पर शक नहीं हुआ. पाक एजेंट ऐसे सीमावर्ती इलाकों के लोगों को फंसाते हैं। एडीजी एस सेंगाथिर ने बताया कि फोन की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद नरेंद्र के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1932 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच अभी भी जारी है.

