विदेश भेजने के नाम पर मजदूर से लाखों ठगे


 

विदेश भेजने के नाम पर मजदूर से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है l आरोपियों ने अब मजदूर के पैसे देने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दे रहें हैं l मामला सीकर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का है

 

 

एसीजेएम कोर्ट, फतेहपुर में पेश इस्तगासे में सुभाष कुमार (22) निवासी चाचीवाद बड़ा, फतेहपुर ने बताया कि आरोपी धर्मपाल, सुभाष, घड़सीराम ने एक दिन सुभाष कुमार के घर आकर उससे कहा कि वह मजदूरों को विदेश में भेजने का काम करते हैं l विदेश में मजदूर को हर महीने 50 हजार की सैलरी मिलती है l आरोपियों ने विदेश में अच्छी सैलरी मिलने की बातें कर सुभाष को झांसे में ले लिया

 

जिसके बाद आरोपियों ने सुभाष से कहा कि वह उसे भी दुबई भेज देंगे l सुभाष आरोपियों के झांसे में आकर दुबई जाने के लिए राजी हो गया और आरोपियों को दुबई जाने के लिए हां कर दी l जिसके बाद आरोपियों ने सुभाष से कहा कि वह 50 हजार नगद रुपए दे ताकि उसका पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाए l सुभाष ने आरोपियों को 50 हजार दे दिए l कुछ दिन बाद आरोपियों ने सुभाष को लक्ष्मणगढ़ में इंटरव्यू और मेडिकल के बहाने बुलाया। आरोपियों ने इंटरव्यू और मेडिकल के नाम पर सुभाष से 25 हजार रुपए ले लि

 

कुछ दिनों बाद आरोपियों ने सुभाष से कहा उसे मुंबई में उसका वीजा व पासपोर्ट मिल जाएगा। अब वह फाइनली 40 हजार रुपए जमा करवा दे। सुभाष ने आरोपियों को 40 हजार रुपए दे दिए जिसके बाद वह मुंबई चला गया

 

मुंबई जाने के बाद आरोपियों ने सुभाष को टूरिस्ट वीजा दे दिया। सुभाष ने टूरिस्ट वीजा पर दुबई जाने के लिए आरोपियों को मना कर दिया और वह अपने घर वापस आ गया l घर आकर सुभाष ने आरोपियों से पैसे मांगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे और रुपए देने मना कर दिया l जिसके बाद सुभाष ने एसीजेएम कोर्ट फतेहपुर में इस्तगासा दायर कर आरोपियों का खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर फतेहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ग्रामीण सीओ रामप्रताप बिश्नोई क्र रहें हैं।

 

 


CATEGORIES
Share This