राघव-परिणीति की शादी आज, ताज में होगी सेहराबंदी


आप सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चौपड़ा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादियों को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। होटल लीला और ताज लेक पैलेस को भी सजाया जा चुका है।

 

शनिवार दोपहर 1 बजे राघव की ताज लेक पैलेस में सेहराबंदी होगी। इधर, शनिवार की रात संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें 90s के गानों पर दाेनों के परिवार के कपल्स ने डांस किया।

 

सूत्रों के अनुसार संगीत सेरेमनी में पंजाब से आए कलाकारों ने पंजाबी ढोल पर प्रस्तुति दी। इसमें राघव और परिणीति के साथ उनके दोस्तों ने जमकर भांगड़ा किया। इस खास माैके पर परिणीति ने राघव के लिए एक सॉन्ग भी गाया। दोनों ने एक ही सुनहरे रंग की ड्रेस पहनी हुई थी


CATEGORIES
Share This