भतीजे को बचाने 9 हमलावरों से भिड़ गई चाची










भरतपुर के जुरहरा थाना इलाके के गांव पाई में बच्चों के झगड़े में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी का गंभीर हालत में भरत के जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बच्चों में कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना गुरुवार शाम की है।
जुरहरा थाना के इंचार्ज महेश मीणा ने बताया- गुरुवार शाम को सूचना मिली थी कि पाई गांव में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया है। मौके पर पहुंच कर झगड़ा कर रहे परिवारों को अलग-अलग किया। घायलों को जुरहरा हॉस्पिटल पहुंचाया। हमले में एक महिला राजवती (27) की मौत हो गई है, जिसका आज शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। मामले में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

