फार्मासिस्ट 8 सितंबर को जयपुर में देंगे धरना


राजस्थान फार्मासिस्ट एम्पलाइज एसोसिएशन की ओर से कई मांगों को लेकर एसके हॉस्पिटल में धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। फार्मासिस्ट ने हॉस्पिटल के मुख्य गेट के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के प्रवक्ता मुरारी लाल चौधरी ने कहा कि फार्मासिस्ट पिछले 11 सालों से कई मांगों को लेकर प्रदेशभर में धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद भी राज्य सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही।

फार्मासिस्ट कर्मचारियों की मांग है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग संवर्ग के समान भत्ते दीए जाएं, 11 वर्षों से लंबित फार्मासिस्ट संवर्ग के वेतन में विसंगतियों को दूर कर ग्रेड- पे में सुधार किया जाए, फार्मासिस्ट का पदनाम परिवर्तित कर फार्मेसी ऑफिसर एवं सीनियर फार्मेसी ऑफिसर किया जाए, वर्ष 2021-22 की स्थिति में फार्मासिस्ट ग्रेड- 1 के 817 पदों पर कर्मियों की पदोन्नति कर पदस्थापन किया जाए। इसके साथ ही सीनियर फार्मेसी ऑफिसर एवं अधीक्षक फार्मासिस्ट के पद को राजपत्रित किए जाने सहित 7 मांगों का तुरंत निस्तारण किया जाए।


CATEGORIES
Share This