जयपुर सेंट्रल जेल में अज्ञात व्यक्ति ने फेंका मोबाइल


जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल और मादक पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की ओर से लाल कोठी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

सेंट्रल जेल में ड्यूटी दे रहे प्रहरी कमलेश कुमार ने रिपोर्ट में बताया- 9 सितंबर को सुबह 4:30 बजे गश्त करने के दौरान उसे एक शैंपू की बोतल मिली। इसको खोल कर देखा तो अंदर एक की-पैड वाला मोबाइल, एक बैटरी और सफेद रंग का मादक पदार्थ मिला। सामान को जब्त कर लाल कोठी थाने को जानकारी दी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है और जांच में जुटी है।


CATEGORIES
Share This