जयपुर में नगर निगम ग्रेटर का पार्षद गिरफ्तार










जयपुर में नगर निगम ग्रेटर के पार्षद को भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया है। पार्षद ने पीड़ित को प्लॉट निर्माण में दिक्कत करने और तुड़वाने की धमकी दी थी और रिश्वत मांगी थी। ACB टीम ने रिश्वत के 30 हजार रुपए लेते पार्षद रामकिशोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB टीम आरोपी पार्षद से पूछताछ करने के साथ ही घर और ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई कर रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

