चुनाव लड़ना है तो भीड़ और बसें जुटाओ


भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा का तीसरा चरण रामदेवरा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रवाना करेंगे। इस सभा स्थल के लिए अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों को टारगेट बांट दिए हैं

जिस भी दावेदार को चुनाव लड़ना है वे अपने क्षेत्र से बस-गाड़ियों की व्यवस्था करेंगे और साथ में भीड़ भी जुटाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और राजस्थान सह प्रभारी अमृता राहटकर और जोधपुर संभाग प्रभारी जगबीर छाबा ने इसके लिए अलग-अलग जिलों में जाकर चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों की बैठक ली है। साथ ही इन दावेदारों को भीड़ जुटाने और बसों व गाड़ियों की व्यवस्था करने के टारगेट भी दिए गए हैं।

उधर रामदेवरा में आयोजन स्थल पर इस परिवर्तन यात्रा के प्रभारी राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत के साथ कोर टीम के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के कई बड़े नेता पिछले चार दिन से रामदेवरा में ही डेरा डाले हुए हैं। 50 हजार से भी ज्यादा की भीड़ जुटाना का टारगेट अलग-अलग जिलों को दिया गया है।


CATEGORIES
Share This