एक्सप्रेस वे पर दो हादसे, ट्रक की टक्कर से कार सवार शिक्षक की मौत, पत्नी घायल


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गुरुवार शाम एक कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 42 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई। उनकी पत्नी घायल हो गईं। हरियाणा निवासी दंपती जयपुर में पढाई कर रही अपनी बेटी से मिलकर होडल लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान होडल निवासी मोहनश्याम पुत्र संतराम शास्त्री के रूप में हुई है। उनकी पत्नी विमलेश घायल हुईं हैं। हाईवे अधिकारियों के अनुसार हादसा गोविंदगढ़ के समीप चैनल नंबर 93+600 पर हुआ। भिडंत इतनी तेज थी कि कार चकनाचूर होकर ट्रक के नीचे फंस गई। कार में बुरी तरह फंसे दंपती को निकालने के िलए पहले जेसीबी मशीन की मदद से कार को अलग किया। इसके बाद अगले हिस्से को उन्हें बाहर निकाला गया।


CATEGORIES
Share This