अनास नदी के पास झाडिय़ों में मिला 2 वर्षीय बच्चे का शव


सज्जनगढ़| टांडी बड़ी गांव के पास अनास नदी के किनारे झाड़ियों में 2 वर्षीय बच्चे का शव मिला। सूचना पर कसारवाड़ी थाना पुलिस भी पहुंची। थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने मय जाप्ता पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और बांसवाड़ा मोर्चरी में रखवाया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्यप्रदेश से बहकर नदी के रास्ते शव यहां आया है।


CATEGORIES
Share This