सुशील कुमार सैनी होंगे सीकर के रसद अधिकारी










चुनावी साल में कार्मिक विभाग ने देर रात RAS अधिकारियों की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। लिस्ट के मुताबिक सीकर जिला रसद अधिकारी सहित कई एसडीएम का ट्रांसफर हुआ है।
लिस्ट के मुताबिक सीकर में पंजीयन एवं मुद्रांक डिपार्टमेंट में उप महानिरीक्षक जयप्रकाश नारायण को राजस्व विभाग में शासन उप सचिव के पद पर लगाया गया है। यूआईटी सचिव राजपाल यादव को जोधपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त, अनिल कुमार को लाडनूं एसडीएम से दांतारामगढ़ एसडीएम, धोद एसडीएम मिथलेश कुमार को भूमि अवाप्ति अधिकारी यूआईटी, दमयंती कवर को सहायक कलेक्टर नवलगढ़ से सहायक कलेक्टर सीकर, राकेश कुमार को सहायक कलेक्टर खंडेला से एसडीएम रींगस, बृजेश कुमार को एसडीएम खंडेला से एसडीएम चिड़ावा, दयानंद रूयल को एसडीएम फतेहपुर से एसडीएम सूरजगढ़, कुणाल राहड को एसडीएम बसेड़ी से एसडीएम धोद, बृजेश कुमार को सहायक कलेक्टर टोंक से एसडीएम खंडेला, कपिल कुमार उपाध्याय को जिला रसद अधिकारी सीकर से एसडीएम फतेहपुर और सुशील कुमार सैनी को सहायक कलेक्टर सीकर से जिला रसद अधिकारी के पद पर लगाया गया है।

