माइंस में मिला युवक का सड़ा हुआ शव:परिजनों ने हत्या का जताया संदेह


अपने घर से पांच दिन पहले निकले 45 साल के युवक का सड़ा हुआ शव उसके घर से 5 किलोमीटर दूर माइंस में मिला। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन व शक्करगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जांच के बाद मोर्चरी पहुंचाया जहां परिजनों ने युवक की हत्या का संदेह जताया और शव उठाने से इनकार कर दिया। मृतक के भाई ने थाने में गांव काे कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


CATEGORIES
Share This