जोधपुर में पहली बार रोबोट करेंगे परेड:


टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स के क्षेत्र में यूथ को जागरूक करने के लिए जोधपुर के एमबीएम यूनिवर्सिटी की ओर से पहल की गई है। पहली बार नवाचार के तौर पर रोबोट एक साथ भारत का नक्शा बनाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इन रोबोट को यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने ही बनाया है। पहली बार इस तरह का नवाचार यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है।

इसमें स्कूल, कॉलेज के स्टूडेंट्स को भी इन्वाइट किया गया है। यदि आप भी रोबोट की परेड को देखने में इच्छुक हैं तो 17 सितंबर को यहां आकर देख सकते हैं।

जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग डे सेलिब्रेशन होता है। इसके तहत 15, 16 और 17 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम होते हैं। इसी कड़ी में 17 सितंबर को रोबोटिक परेड निकाली जाएगी। इसमें खासतौर पर महिलाओं को मौका दिया जाएगा। इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास भी किया जाएगा। इसमें टिंकर टेकी और मारवाड़ स्टार्टअप का भी सहयोग रहेगा


CATEGORIES
Share This