ओपीएस के लिए रेल कार्मिकों का प्रदर्शन










न्यू पेंशन स्कीम को खत्म करने और ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर चल रहे अभियान के तहत नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे मजूदर संघ के बैनर तले कार्मिकों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हर माह होगा और जरूरत पड़ने पर 20 व 21 नवम्बर को हड़ताल के लिए बेलेटिंग करने की घोषणा भी की।
उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री एवं मण्डल सचिव एस.आई.जैकब ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान गत 10 अगस्त, 2023 को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई विशाल रैली में लिए गए निर्णय के अनुसार भोजनावकाश के समय मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय के बाहर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू करने के लिए सरकार को जगाने का प्रयास किया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

