पत्नी को लेने ससुराल गया, जंगल में शव मिला










।
घर से ससुराल के लिए गए युवक का शव तिजारा थाना क्षेत्र के बेरला की ढाणी के जंगल में मिला है। मृतक जारोली निवासी हकमुद्दीन है। जिसके भाई इमरान ने मृतक की पत्नी पर ही हत्या कराने का आरोप लगाया है। जो कई दिनों से हरियाणा के नूंह में खुद के पिहर गई थी।
मृतक के भाई इमरान खान ने बताया की उसका भाई हकुमदीन जेरोली का रहने वाला है। उसकी शादी दो साल पहले सुमेया निवासी चाहलका नूह मेवात के साथ हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है। हकमुद्दीन की पत्नी के किसी से अवैध संबंध थे। जिसके चलते हकमुद्दीन व उसकी पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा रहता था। हकमू की पत्नी ने 10 दिन पहले पूरे परिवार को नींद की गोलियां दी थी। उसके बाद घर में झगड़ा हुआ। वह पिहर चली गई। अब पिहर से हकमू के पास फोन आया कि उसे ले जाओ। तब हकमू शनिवार को घर से निकला। लेकिन कुछ घंटे बाद उसका शव मिला। परिजनों को शक है कि उसकी जहर देकर हत्या की गई है।
अब पुलिस जांच में लगी
इस मामले की अब पुलिस जांच में लगी है। परिवार की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस पड़ताल करेगी। भाई व परिजनों ने मृतक की पत्नी पर ही आरोप लगाए हैं।

