नाबालिग से गैंगरेप:मां ने डांटा, बायफ्रैंड को बुलाया, दोस्त के कमरे पर गए, 4 ने रेप कर डाला










अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से उसकी कक्षा के बॉयफ्रैंड सहित चार युवकों ने गैंग रेप किया। वहीं चार ने अलग-अलग तरीके से लड़की को ले जाने में सहयाेग किया। पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। बाकी की तलाश जारी है। खुद एसपी मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जो गांव में भी मौका देखने पहुंचे थे।
मां ने डांटा तो घर से निकली
अलवर एसपी ने बताया कि 30 जुलाई को सुबह मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में 12वीं की छात्रा को मां ने डांटा दिया था। जिससे नाराज होकर नाबालिग घर से निकल गई। घर से बाहर आने पर किसी अनजान व्यक्ति का मोबाइल लेकर अपने बॉयफ्रैंड को फोन कर बुलाया। जो उसे अलवर शहर में लेकर आ गया। यहां किसी दोस्त के कमरे पर लेकर गए। वहां नाबालिग के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों को भी बुलया। चार अन्य दोस्तों ने नाबालिग को अलवर शहर तक लाने में मदद की। लेकिन ब्रॉयफ्रैंड सहित तीन अन्य युवकों ने भी नाबालिग से रेप किया

