आज का राशिफल


मेष – FOUR OF CUPS

चिंता छोड़कर नए अवसर पर ध्यान दें। योजनाओं को वास्तविकता का रूप देना संभव है। योजनाओं का प्रयोग सही तरीके से करें। ऊर्जा में आ रहे बदलाव की वजह से आसपास की स्थिति बदलने लगेगी और आप से जुड़े हुए लोगों को इस बात का फायदा मिल सकता है। फिलहाल खुद पर ध्यान दें।

वृषभ – THE STAR

घर-परिवार में संतुलन बनाए रखें। नए व्यक्ति के साथ परिचय होने से शुरुआत में तकलीफ होगी, लेकिन इस व्यक्ति के जरिए लाभ मिल सकते हैं। जिससे आपके जीवन में सुधार आएगा। मित्रों के साथ धन के लेन-देन में लापरवाही न करें।

मिथुन – THE EMPEROR

समय कठिन रहेगा, लेकिन आप प्रयत्नों के जरिए परिस्थिति में सुधार कर लेंगे। महत्वपूर्ण कामों के लिए खुद को तैयार रखें। परिवार के लोगों के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा। जिन कामों की चिंता सता रही है, वह काफी हद तक दूर हो सकती है और बदलाव की वजह से परिवार के लोगों के साथ व्यवहार सुधरने लगेगा।

कर्क – EIGHT OF SWORDS

अभी तक जिन बातों की वजह से विचार नकारात्मक हो रहे थे, उन्हें बदलने की आवश्यकता है। प्रयत्न सही दिशा में हो, इस बात का ध्यान रखें। अपना हौसला बनाए रखें और अपने लक्ष्य के लिए प्रयत्न करें

सिंह – PAGE OF SWORDS

लोगों से मिल रहे सुझाव की वजह से उलझनें बढ़ सकती हैं। सेहत में आ रहे बदलाव की वजह से चिड़चिड़ापन रहेगा। करीबी लोगों के साथ अपनी समस्याओं की चर्चा करें। किसी व्यक्ति को जरूरत से अधिक जानकारी देना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है।

कन्या – TWO OF SWORDS

दुविधाओं को दूर करने का रास्ता मिलेगा। फिर भी आप अपनी बातों को किसी व्यक्ति के सामने जाहिर करना पसंद नहीं करेंगे। जब तक परिस्थिति आपकी मर्जी के अनुसार नहीं होती है, तब तक जरूरी बातें बाहरी लोगों को न बताएं। वक्त आने पर उनका जवाब देना आपके लिए संभव होगा। किसी भी वजह से नकारात्मक न बनें।

तुला – THREE OF CUPS

मौज-मस्ती पर ध्यान रहेगा। मानसिक रूप से जो थकान महसूस हो रही थी, वह हद तक दूर हो सकती है। मित्रों के साथ जुड़े रहने से अकेलापन दूर होगा। परिवार के साथ जो दूरियां बन रही हैं, उन पर भी ध्यान देना जरूरी है। यात्रा करने का मौका प्राप्त हो सकता है। इसका फायदा जरूर उठाएं। काम से जुड़ी बातों को वक्त पर ही पूरा करना आपके लिए आवश्यक होगा।

वृश्चिक – EIGHT OF CUPS

पुरानी बातों को छोड़कर केवल नए लक्ष्य पर ध्यान दें। जिन बातों के कारण तकलीफ हो रही है, उनका प्रभाव कम होगा। जीवन को देखने का नजरिया बदलने की वजह से स्वभाव में सुधार हो सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी, लेकिन उधार लेन-देन न करें।

धनु – QUEEN OF CUPS

भावनाओं पर काबू रखें। निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें। गुस्से में लिए गए निर्णय की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। निराशाजनक बातों में बदलाव आएगा, लेकिन पुरानी बातों के प्रभाव से खुद को बाहर निकालने की कोशिश करें

मकर – THE FOOL

जिन बातों में बदलाव करके काम को सुधारा जा सकता है, उनका अवलोकन करें। अपनी गलतियों का एहसास होगा। व्यक्तित्व में बदलाव आएगा। सही लोगों का चुनाव करके आप खुद को सुधारने की कोशिश करें। व्यक्तिगत जिम्मेदारियां बखूबी से निभाई जाएंगी, इस कारण पारिवारिक जीवन और मित्रों के साथ के संबंध गहरे बनेंगे।

कुंभ – PAGE OF PENTACLES

किसी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय उनकी व्यक्तिगत बातों में दखलअंदाजी न दें। पैसों से संबंधित लेन-देन की वजह से गलतफहमी हो सकती है। अभी प्रयत्नों के अनुसार फायदा प्राप्त नहीं होगा, लेकिन मिलने वाले अनुभव के कारण बड़ी समस्याओं को दूर करना संभव हो सकता है। आर्थिक स्रोत संबंधी नई शुरुआत हो सकती है

मीन – KING OF SWORDS

मेहनत के साथ ही काम करने का श्रेय भी मिलेगा। प्रगति की वजह से आपका हौसला बढ़ेगा। समस्याओं को दूर करने के लिए डेडीकेशन और प्रयत्नों सतर्कता रखनी होगी। करीबी लोगों के साथ के संबंधों में बदलाव हो सकता है। आपका जीवन प्रगति की ओर जा रहा है। इसलिए पुरानी बातें भूलकर केवल वर्तमान पर ध्यान दें।


CATEGORIES
Share This