शहरी डेवलपमेंट की सभी डोर फिर से IAS के हाथ










कई सालों बाद जोधपुर शहर की विकास की सभी डोर एक बार फिर से IAS अधिकारियों के हाथ में होगी। सरकार के आदेशों के बाद जेडीए और नगर निगम दक्षिण के आयुक्त पद पर लंबे समय बाद डायरेक्ट आईएएस अधिकारी को लगाया गया है। नगर निगम उत्तर के आयुक्त पद पर पहले से ही आईएएस अतुल प्रकाश काम कर रहे हैं
जेडीए में आयुक्त का पदभार देवेंद्र कुमार ने संभाला है। वे कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव पद से स्थानांतरण होकर जोधपुर आए हैं। जेडीए कमिश्नर का यह पद आरएएस अधिकारी नवनीत कुमार के ट्रांसफर होने के बाद से ही पिछले 1 महीने से खाली पड़ा था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

