युवक का फ्लिपकार्ट अकाउंट हैक










युवक का फ्लिपकार्ट अकाउंट हैक कर ठगी होने का मामला सामने आया है। ठग ने पे लेटर ऑप्शन से एप्पल कंपनी का टेबलेट भी मंगवा लिया। जिसका पता युवक को मोबाईल ऐप चेक करने पर चला। अब सीकर उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र निवासी मनोज कुमार ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि उनके मोबाइल नंबर से फ्लिपकार्ट अकाउंट बना हुआ है। 13 मई को उनके फ्लिपकार्ट अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया और फिर उनकी पे लेटर लिमिट का यूज कर ठग ने एप्पल आई प्रो टेबलेट खरीदने के लिया। जिसका रिसीविंग एड्रेस मनोज, श्याम कंप्यूटर नियर अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, नवरंगपुरा कमेस सिक्स रोड अहमदाबाद होना बताया है। इस बारे में मनोज को फ्लिपकार्ट अकाउंट चेक करने पर पता चला।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

